कोरोना में मदद करने वाले श्रीनिवास से दिल्ली पुलिस ने की पूछताछ, कांग्रेस भड़की
दिल्ली पुलिस ने कोरोना राहत सामग्री को लेकर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास से पूछताछ की है। जिस पर कांग्रेस भडक़ गई है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। वहीं राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर इशारों में सरकार पर तंज कसा।
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि शाह और मोदी जी के शासन में पुलिस का दुरुपयोग हो रहा है। आज रेड राज का बोलबाला है और सरकार कोरोना काल में लोगों की मदद करने वाले को मोदी सरकार निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में व्यक्ति ठोकर खा रहा है, देश त्राहि त्राहि कर रहा है और सरकार ने श्रीनिवास के घर पर छापा मारकर सभी हदें पार कर दी हैं जो शर्मनाक है।
रणदीप सुरजेवाल ने कहा कि यूथ कांग्रेस कोरोन में मदद कर रही है, तब छापा मारा जा रहा है। माफ कीजिये पिशाच की भांति ये सरकार मदद करने वालो को निशाना बना रही है। सरकार बौखला गई है और झूठ बोल रही है।
