पीएम मोदी नहीं निभा रहे हैं राजधर्म : कांग्रेस
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कोरोना संकट में लोगों की मदद कर रहे यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और अन्य लोगों से दिल्ली पुलिस की पूछताछ को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। श्रीनिवास से दिल्ली पुलिस की पूछताछ को लेकर कांग्रेस बड़े नेताओं ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार को खूब कोसा। राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर सरकार पर तंज कसा।
LIVE: Special Congress Party Briefing by Shri @rssurjewala GS & I/c, Communication, AICC via Video Conferencing https://t.co/HIhJy45Um1
— Congress (@INCIndia) May 14, 2021
राज्यों को अगले 15 दिनों में 192 लाख कोरोना रोधी टीके निशुल्क देगा केंद्र : स्वास्थ्य मंत्रालय
सुरजेवाला ने कहा कि मोदी जी और शाह के शासन में पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग हो रहा है। रेड राज का तो बोलबाला हो गया है। मदद करने वाले फरिश्तों को ही केंद्र की मोदी सरकार निशाना बना रही है। सुरजेवाला ने कहा कि जब कोरोना संकट में हर कोई ठोकर खा रहा है, देश त्राहि-त्राहि कर रहा है, ऐसे में श्रीनिवास के घर पर रेड मार कर सरकार ने बेशर्मी का उदाहरण पेश किया है।
प्रियंका गांधी ने की गंगा में शव मिलने के मामले की न्यायिक जांच की मांग
The Modi govt is only giving free vaccines to people aged 45+
— Congress (@INCIndia) May 14, 2021
They have abandoned 81% of our population who are under 45.
Additionally, they have created hurdles for the poor like compulsory online registration for vaccines.#COVID19India https://t.co/hMhHF8pH39
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यूथ कांग्रेस सहायता कर रही है, तब रेड की जा रही है। माफ कीजिये पिशाच की भांति ये क्रूर सरकार मदद करने वालों को निशाना बना रही है। मोदी सरकार झूठ बोल रही है, वो बौखला गई है।
बंगाल में हिंसा को लेकर अब विश्व हिन्दू परिषद ने खोला मोर्चा, राष्ट्रपति से लगाई गुहार
उन्होंने कहा कि जब चोरी पकड़ी गई तो झूठे बहाने गढ़े जा रहे हैं। क्या नड्डा की जांच हुई है, तेजस्वी सूर्या की को निशाना बनाया गया है। मदद करने वालों फरिश्ते को शिकार बना रहे हैं। सुरजेवाला ने कहा कि क्या पुलिस ने भाजपा मुख्यालय, संघ मुख्यालय पर छापा मारा।
बचाने वाला हमेशा मारने वाले से बड़ा होता है।#IStandWithIYC
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 14, 2021
कोर्ट की सुनवाई के सीधे प्रसारण पर गंभीरता से कर रहा हूं विचार : CJI रमण
उधर, रेड को लेकर राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है, 'बचाने वाला हमेशा मारने वाले से बड़ा होता है।' अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा है, केंद्र सरकार की वैक्सीन नीति समस्या को और बिगाड़ रही है- जो भारत झेल नहीं सकता। वैक्सीन की ख़रीद केंद्र को करनी चाहिए और वितरण की ज़िम्मेदारी राज्यों को दी जानी चाहिए।'
