भारतीय महिला की मौत पर पूरा देश दुखी, हम उनके परिवार के साथ: इजरायली राजदूत
माल्का ने कहा-मेरा दिल सौम्या संतोष के 9 वर्षीय बच्चे को लेकर बेहद दुखी है. अब उसे बिना के मां के अपना जीवन गुजारना होगा. इस कायराना हमले ने मुझे 2008 के मुंबई आतंकी हमले की याद दिला दी जिसमें हमारे देश की एक बच्ची के माता-पिता मारे गए थे. दरअसल इजरायल और हमास के बीच हफ्तों से जारी तनाव अब हिंसक हो चुका है. रातों-रात दोनों पक्षों के बीच हुए हमलों में मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है. मंगलवार रात हमास ने इजरायल पर करीब 100 रॉकेट दागे हैं. इसी हमले में भारतीय महिला सौम्या संतोष की भी जान चली गई. इस जंग में अब तक 35 फलस्तीनी और 3 इजरायली मारे जा चुके हैं.Publisher: News18 Hindi
सौम्या संतोष बीते 7 सालों से इजरायल में रह रही थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले के वक्त सौम्या एक घर में बुजुर्ग महिला की देखभाल कर रही थीं. इस घटना में बुजुर्ग महिला की जान तो बच गई, लेकिन सौम्या की मौत हो गई. बुजुर्ग महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया.आपातकाल का ऐलान
इजरायल और फलस्तीन के बीच जारी हिंसा के चलते प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने लॉड शहर में आपातकाल की घोषणा की है. सरकार ने प्रदर्शनों के चलते यह फैसला लिया है.
