BREAKING NEWS
मुंबई में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के 2000 से कम केस, महाराष्ट्र में भी मामले घटे
मुंबई. महाराष्ट्र के मुंबई सहित दूसरे शहरों में कोरोना वायरस के मामलों में कमी देखी जा रही है. मुंबई में बुधवार को लगातार दूसरे दिन 2000 से कम केस देखने को मिले, जबकि राज्य में यह आंकड़ा 41 हजार के आसपास का रहा. हालंकि कोरोना से मरनेवालों की संख्या में कोई कमी आती नहीं दिख रही है, जो कि सरकार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है.
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से कमी आई है. यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40,956 नए मरीज मिले, जबकि 71,966 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. इस दौरान कोरोना वायरस की वजह से 793 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. फिलहाल महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 51,79,929 हो चुकी है और वर्तमान में 5,61,347 मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. वायरस से मरनेवालों की कुल तादाद 77,191 पहुंच चुकी है और राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की कुल संख्या 45,41,391 है.
कोरोना वायरस का भारतीय स्ट्रेन अब 'वैश्विक चिंता का वेरिएंट'
दूसरी तरफ, अगर मुंबई में कोरोना के हालात पर नजर डालें, तो पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना के 1717 नए मामले सामने आए है, जबकि 6082 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है और 51 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. यहां अब तक 6 लाख 79 हजार लोगों को इस महामारी ने अपनी चपेट में लिया, जबकि 14000 लोगों की मौत हो चुकी है. मुंबई में फिलहाल 40,162 मरीजों का इलाज चल रहा है.
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 4205 लोगों की मौत
इस बीच, भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्र मण की वजह से 4,205 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही 3,48,421 कोरोना संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को दी. भारत में 8 मई को 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 4,187 जाने गई थी जबकि 7 मई को, भारत ने कोरोना के नए 4,14718 मामले दर्ज किए थे.Dailyhunt. Publisher: News18 Hindi
24 घंटों में कोरोना के 3.55 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ
भारत में कोरोना के कुल 37,04,099 सक्रिय मामलों के साथ इसकी संख्या अब बढ़कर 2,33,40,938 हो गई है. इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,54,197 हो गई हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में कुल 3,55,338 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है और अबतक कोरोना से 1,93,82,642 लोग ठीक हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 17,52,35,991 लोगों को टीका लगाया गया है, जिसमें पिछले 24 घंटो में 24,46,674 लोगों को टीका लगाया गया है.
