
Fog Effect: तेजस राजधानी और हमसफर एक्सप्रेस सहित ये ट्रेनें चल रहीं लेट, यात्री बेहाल
देश के कई इलाकों में घना कोहरा कहर बरपा रहा है. आज उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में स्पष्ट रूप से कोहरा दिखाई दे रहा है. यूपी, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के तमाम शहरों में अमूमन यही हाल है.
आलम ये है कि अपने निर्धारित समय से चलने के लिए मशहूर तेजस राजधानी और हमसफर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों की रफ्तार भी कोहरे की वजह से धीमी हो गई है. एक तरफ लोग शीतलहर से परेशान हैं, ऐसे में कोहरे की वजह से ट्रेनों की आवाजाही में देरी के चलते रेल यात्रियों को षण सर्दी में ट्रेनों का इंतजार काफी भारी पड़ रहा है.
घने कोहरे के चलते दिल्ली हावड़ा रेल रूट के सर्वाधिक व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में शुमार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 20502 आनंद विहार अगरतला तेजस राजधानी एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चल रही है. वहीं आनंद विहार से सियालदह की तरफ जाने वाली गाड़ी संख्या 12320 आनंद विहार सियालदह एक्सप्रेस 4 घंटे लेट है. लोकमान्य तिलक से रक्सौल जाने वाली गाड़ी संख्या 15548 अंत्योदय एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से चल रही है. तो जम्मू तवी से सियालदह को जाने वाली गाड़ी संख्या 22318 जम्मूतवी सियालदह हमसफर एक्सप्रेस 4 घंटे लेट है.
नई दिल्ली से पुरी को जाने वाली गाड़ी संख्या 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 3 घंटे, गाड़ी संख्या 15645 लोकमान्य तिलक डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से चल रही है. इसी तरह गाड़ी संख्या 20802 नई दिल्ली इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, गाड़ी संख्या 15657 दिल्ली कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल 2 घंटे, गाड़ी संख्या 22450 नई दिल्ली गुवाहाटी एक्सप्रेस 3 घंटे और गाड़ी संख्या 12328 देहरादून हावड़ा उपासना एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से चल रही है.
ये ट्रेनें भी लेट
बता दें कि यूपी, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के तमाम शहरों में अमूमन कोहरे का कहर है. मौसम विभाग के मुताबिक कोहरे से फिलहाल राहत की उम्मीद कम है. मैदानी इलाकों में घने कोहरे की चादर बिछी हुई, जिससे ट्रेन और उड़ानें प्रभावित हो रही हैं.