अपने 6 पैक एब्स से इस हसीनाओं ने बड़े-बड़े एक्टर को पछाड़ा, सलमान खान-टाइगर श्रॉफ को दे रही हैं टक्कर|

मुंबईः बॉलीवुड के कई ऐसे एक्टर हैं, जो अपनी फिल्मों को लेकर ही नहीं दमदार बॉडी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं
इनमें जॉन अब्राहम (John Abraham), सलमान खान (Salman Khan) से लेकर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) तक के नाम शामिल हैं. लेकिन, बॉलीवुड में सिर्फ एक्टर ही नहीं एक्ट्रेसेस भी अब अपनी फिटनेस से सबको हैरान कर रही हैं. जी हां, इन अभिनेत्रियों की फिटनेस इतनी कमाल की है कि इनके आगे बड़े-बड़े एक्टर भी फीके नजर आते हैं. ये हसीनाएं अपनी फिटनेस और सिक्स पैक एब्स से सबको अपनी फिटनेस को लेकर प्रेरित कर रही हैं. यकीन मानिए, इन हसीनाओं के सिक्स पैक एब्स देखकर आप भी इनकी फिटनेस के फैन हो जाएंगे. अगर आपको यकीन नहीं हो रहा है तो चलिए आप खुद ही देख लीजिए.

दिशा पाटनी- फिटनेस की बात हो और दिशा पाटनी का नाम ना आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. दिशा बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपनी फिटनेस से लाखों दिलों पर राज करती हैं. सिर्फ आम लड़कियां ही नहीं, बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी दिशा की फिटनेस के चलते उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को खंगालती रहती हैं. वरुण धवन, करण जौहर के चैट शो में इस बात का खुलासा कर चुके हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @dishapatani)

कैटरीना कैफ- कैटरीना भी अपनी फिटनेस पर खूब मेहनत करती हैं. वह सोशल मीडिया के जरिए ये बात जाहिर भी कर चुकी हैं. वह अक्सर एक्सरसाइज करते हुए अपने वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @katrinakaif)

शिल्पा शेट्टी- 47 साल की शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, इंडस्ट्री की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिसका पूरा श्रेय वह योगा को देती हैं. शिल्पा रोजाना योग करती हैं और अपने खाने-पीने का भी पूरा ध्यान रखती हैं, तभी तो इस उम्र में भी वह नई जनरेशन की एक्ट्रेसेस को मात दे रही हैं. शिल्पा की फिटनेस में उनकी मेहनत साफ नजर आती है. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @theshilpashetty)

जाह्नवी कपूर- जाह्नवी कपूर अपनी फिटनेस के लिए योग, जिम से लेकर पिलाटे तक सब करती हैं. वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपना फिटनेस मंत्रा शेयर करती हैं. उन्हें समय-समय पर उनके जिम और योगा क्लासेस के बाहर स्पॉट किया जाता है. (फोटो साभारः Viral Bhayani)

सारा अली खान- सैफ अली खान और अमृता सिंह की लाडली बेटी सारा अली खान अपनी फैट टू फिट जर्नी से हर किसी को पहले ही हैरान कर चुकी हैं. पीसीओडी का शिकार रहीं सारा ने जिस तेजी से अपना वजन घटाया है, वह किसी को भी प्रेरित कर दे. सारा इसके लिए जिम में खूब पसीना बहाती हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @saraalikhan)

परिणीति चोपड़ा – बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भी अब इस लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं. एक्ट्रेस ने इस फिटनेस के लिए कड़ी मेहनत की है और इसका असर उनकी पर्सनालिटी पर साफ देखा जा सकता है. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @parineetichopra)
हसीनाओं ने बड़े-बड़े एक्टर को पछाड़ा
ReplyDelete