

सौतेली बेटी से एक साल से कर रहा था दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- 7hr
- 0 views
- 6 shares
सौतेली बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज। कीडगंज में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय सौतेली बेटी से दुष्कर्म किया। शिकायत पर जान से मारने की धमकी भी दी।
प्रयागराज। कीडगंज में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय सौतेली बेटी से दुष्कर्म किया। शिकायत पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपीकीडगंज निवासी कैलाश केशरी है। पहली पत्नी के बाद उसने एक महिला से दूसरी शादी की है। महिला की भी यह दूसरी शादी है और उसकी एक बेटी भी है जिसे वह साथ लेकर रहती है। महिला का आरोप है कि दो दिन पहले उसकी बेटी ने उसे बताया कि पिता उसके साथ गलत काम करता है। वह पिछले कई साल से उसके साथ दरिंदगी कर रहा है और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। डर केचलते वह चुपचाप सब कुछ सहती रही। यह सुनकर महिला के होश उड़ गए। वह बेटी को लेकर थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
00
अधिवक्ता की पत्नी का नगदी, चेन भरा पर्स चोरी
प्रयागराज। करेली में शादी समारोह में शामिल होने गईं अधिवक्ता अरशिद हुसैन की पत्नी का पर्स चोरी हो गया। पर्स में 18 हजार रुपये नगद एवं एक सोने की चेन थी। राजापुर स्थित म्योर रोड निवासी अधिवक्ता अपनी पत्नी के साथ करेली स्थित रंगोली मैरिज हाल में आयोजित शादी समारोह में गए थे। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति पर्स लेकर किचेन की ओर जाते दिखा था। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। ब्यूरो
पत्नी से छेड़खानी के विरोध पर युवक को दी धमकी
प्रयागराज। पत्नी से छेड़खानी के विरोध पर प्रीतमनगर में युवक को धमकी दी गई। महिला ने दो आरोपियों केखिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि अगस्त में प्रीतमनगर दुर्गापूजा पार्क के पास अंजार अहमद ने उससे अभद्रता की थी और तब से वह लगातार उसका पीछा करता है। कुछ दिन पहले उसने फोन कर उसकेपति को धमकाया। इसी दौरान खुद को बम्हरौली निवासी शेरू ने यह भी धमकी दी कि पुलिस के पास जाने पर उसे बदनाम कर दिया जाएगा। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
Dailyhunt
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Dailyhunt. Publisher: Amar Ujala
Arvind Enterprise Group is conglomerate and the group of holding company works in foods,transport,education,medical industry . real estate, construction, consultancy, business ,capitals,e-commerce ,energy,automobiles technologies,finance,artificial Intelligence and many other sectors|