Israel-Hamas Conflict: हमास ने इजराइल के रेमन एयरपोर्ट के पास दागा बड़ा रॉकेट
इससे पहले इजराइल की सेना ने गाजा शहर से 1500 से ज्यादा रॉकेट दागने वाले फलस्तीनी उग्रवादी गुट हमास के खिलाफ जोरदार पलटवार किया था. इस जवाबी कार्रवाई में हमास को तगड़ा झटका लगा और उसके 11 कमांडर मारे गए. इस खूनी संघर्ष में फलस्तीन की ओर से 70 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई. वहीं इजराइल ने भी कहा है कि उसके 6 नागरिक मारे गए हैं. इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि तनाव जारी रहा तो इजराइल और फलस्तीन के बीच में पूर्ण युद्ध छिड़ सकता है.
इस संघर्ष में जहां ईरान समर्थक हमास के उग्रवादी गाजा से रॉकेट की बारिश कर रहे हैं, वहीं इजराइल के फाइटर जेट बम बरसा रहे हैं और तोपें आग उगल रही हैं. इजराइल ने बुधवार को हवाई हमले में गाजा सिटी में एक और बहुमंजिला इमारत को जमींदोज कर दिया. इस घटना से इजराइल और हमास के बीच चल रहा संघर्ष और भड़क सकता है. गाजा में मंगलवार को एक इमारत पर हमले के बाद हमास के उग्रवादियों ने तेल अवीव शहर को निशाना बनाकर कई हवाई हमले किए थे.
#UPDATE Hamas on Thursday said it had fired a large rocket at Israel's Ramon airport near Eilat, where incoming passenger flights were diverted after waves of rocket launches towards the main airport near Tel Aviv pic.twitter.com/kNowCGu5tR
— AFP News Agency (@AFP) May 13, 2021
Israel-Gaza Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने किया नेतन्याहू को फोन, कहा- इजराइल को अपनी रक्षा करने का हक
विशेषज्ञों का कहना है कि 11 कमांडर मारे जाने के बाद भी हमास अभी झुकने के मूड में नहीं है. हमास के पास अभी इतने रॉकेट हैं कि वह अगले दो महीने तक इजराइल पर हमला जारी रख सकता है. इजराइली सेना का अनुमान है कि गाजा में हमास के पास इस समय 20 से 30 हजार रॉकेट मौजूद हैं. इस बीच इजराइल ने भी प्रण किया है कि वह हमास के उग्रवादियों को हमेशा के लिए शांत करके ही दम लेगा. तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसे ही संघर्ष जारी रहा तो दोनों पक्षों के बीच पूर्ण युद्ध छिड़ सकता है.
