Elon Musk का यू-टर्न! आखिर ऐसा क्या कह दिया मस्क ने कि घंटे भर में गिर गया Bitcoin का वैल्यू
मस्क ने ट्वीट में लिखा, "हम बिटकॉइन माइनिंग और लेनदेन के लिए जीवाश्म ईंधन (fossil fuels) के तेजी से बढ़ते उपयोग के बारे में चिंतित हैं, विशेष रूप से कोयला, जिसमें किसी भी ईंधन के मुकाबले सबसे खराब उत्सर्जन है." मालूम हो कि इस साल की शुरुआत में टेस्ला ने घोषणा की कि उसने 1.5 बिलियन डॉलर का बिटकॉइन खरीदा है और वह अपनी कारों की खरीद में इसे स्वीकार करेगा, जिस वजह इस डिजिटल टोकन की कीमत काफी बढ़ गई था. हालांकि, मस्क ने कहा कि टेस्ला किसी भी बिटकॉइन को नहीं बेचेगी और जैसे ही माइनिंग ज्यादा स्थायी ऊर्जा में बदल जाएगी, बिटकॉइन स्वीकार करना फिर से शुरू कर देगा.
अभी इतना हो गया है मूल्य
क्रिप्टोक्यूरेंसी बाजार का मूल्य लगभग $2.43 ट्रिलियन था. जो कि ट्वीट के बाद $ 2.06 ट्रिलियन गिरकर लगभग $365.85 बिलियन का हो गया. हालांकि, बाद में बाजार ने कुछ नुकसानों की भरपाई की है और वर्तमान में इसका मूल्य लगभग $ 2.27 ट्रिलियन है.
