इजरायल ने हमास से लड़ने के लिए गाजा सीमा पर भेजे सैनिक, जमीनी आक्रमण की आशंका बढ़ी
यरुशलम: इजरायल ने उत्तरी गाजा में उग्रवादी सुरंगों के व्यापक जाल को नष्ट करने की कवायद में शुक्रवार तड़के अपने तोपखाने से भारी गोलाबारी की. सेना ने यह जानकारी दी. इस गोलाबारी से सेना के अग्रिम मोर्चे की पहुंच असैन्य क्षेत्रों के और करीब आ गयी है तथा जमीनी आक्रमण की आशंकाओं को बल मिला है.
इजरायल ने इस्लामिक उग्रवादी संगठन हमास से लड़ने के लिए गाजा सीमा पर बड़ी संख्या में सैनिकों को भेजा है और 9,000 सैनिकों को तैयार रहने को कहा है. गाजा पर हमास का कब्जा है.
फिलिस्तीनी उग्रवादियों ने करीब 1,800 रॉकेट दागे और सेना ने 600 से अधिक हवाई हमले किए जिसमें कम से कम तीन इमारतें ध्वस्त हो गईं.
यह दिखाता है कि दोनों शत्रु युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं.
इजरायल में चौथी रात भी साम्प्रदायिक हिंसा होने के बाद लड़ाई और तेज हो गई. यहूदी और अरब समूहों में लॉड शहर में झड़पें हुई. पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के आदेश देने के बावजूद झड़पें हुईं.
अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक
दिप्रिंट आपके लिए ले कर आता है कहानियां जो आपको पढ़नी चाहिए, वो भी वहां से जहां वे हो रही हैं
हम इसे तभी जारी रख सकते हैं अगर आप हमारी रिपोर्टिंग, लेखन और तस्वीरों के लिए हमारा सहयोग करें.
गाजा शहर के बाहरी इलाकों में विस्फोटों के कारण आसमान में धुएं का गुबार देखा गया.
उत्तरी गाजा पट्टी में रफात तनानी, उनकी गर्भवती पत्नी और चार बच्चे इजरायल के हमले में मारे गए.
यह लड़ाई सोमवार को शुरू हुई जब यरुशलम को बचाने का दावा करने वाले हमास ने लंबी दूरी के रॉकेट दागने शुरू किए. इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कई हवाई हमले किए.
तब से इजरायल ने गाजा में सैकड़ों ठिकानों को निशाना बनाया है. गाजा उग्रवादियों ने इजरायल में करीब 2,000 रॉकेट दागे जिससे देश के दक्षिण क्षेत्र में जनजीवन ठप हो गया. तेल अवीव शहर को निशाना बनाते हुए भी कई रॉकेट दागे गए.
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हमलों में 119 लोग मारे गए जिनमें 31 बच्चे और 19 महिलाएं शामिल हैं जबकि 830 लोग घायल हो गए. हमास और इस्लामिक जिहाद उग्रवादी समूह ने 20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है. हालांकि इजरायल ने कहा कि संख्या इससे कहीं अधिक है. इजरायल में सात लोगों की मौत हो गई जिनमें छह साल का लड़का शामिल है.
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लड़ाई जारी रखने का आह्वान करते हुए एक बयान में कहा, 'मैंने कहा था कि हमास से बहुत भारी कीमत वसूल करेंगे. हम यही कर रहे हैं और भारी बल के साथ यही करते रहेंगे.'
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उन्होंने लड़ाई खत्म करने को लेकर नेतन्याहू से बात की है लेकिन साथ ही इजरायली नेता का समर्थन भी किया.
हमास ने भी पीछे हटने का कोई संकेत नहीं दिया है. उसने दिन भर कई रॉकेट दागे. हमास ने कहा कि उसने गाजा से सबसे शक्तिशाली रॉकेट अयाश दागे. उसने दो ड्रोन भी छोड़े जिसे इजरायल ने फौरन मार गिराया.
हमास के सैन्य प्रवक्ता अबू उबेदा ने कहा कि उनका समूह जमीनी आक्रमण से डरा नहीं है. उन्होंने कहा कि किसी भी आक्रमण से सैनिकों को मारने या बंधक बनाने की आशंका बढ़ेगी.
यह संघर्ष ऐसे वक्त चल रहा है जब मुस्लिमों के लिए रमजान का पवित्र महीना खत्म होने के बाद ईद मनायी जा रही है.
हिंसा का यह दौर एक महीने पहले यरुशलम में शुरू हुआ जहां रमजान के पवित्र महीने के दौरान हथियारों से लैस इजरायली पुलिस तैनात रही और यहूदी शरणार्थियों द्वारा दर्जनों फिलिस्तीनी परिवारों को निर्वासित करने के खतरे ने प्रदर्शनों को हवा दी और पुलिस के साथ झड़पें हुई. अल अक्सा मस्जिद में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और प्रदर्शनकारियों पर ग्रेनेड फेंके.
इस लड़ाई ने इजरायल में दशकों बाद भयावह यहूदी-अरब हिंसा को जन्म दिया है. इजरायली मीडिया ने बताया कि दूसरे यहूदी व्यक्ति को गोली मार दी गई. तेल अवीव के पास जाफा में अरब लोगों के समूह ने एक इजरायली सैनिक पर हमला कर दिया और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पुलिस प्रवक्ता मिक्की रोसेनफेल्ड ने कहा कि इस हफ्ते की शुरुआत में साम्प्रदायिक हिंसा शुरू होने के बाद से करीब 750 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि लॉड तथा तेल अवीव में पुलिस की लोगों से रात भर झड़प होती रही.
इज़रायल-फिलिस्तीन के बीच जारी टकराव में गाज़ा के स्थानीय लोगों का सवाल- 'हम कहां जाएं?'
अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक
क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं
आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.
आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.
हमारे न्यूज़ रूम में योग्य रिपोर्टरों की कमी नहीं है. देश की एक सबसे अच्छी एडिटिंग और फैक्ट चैकिंग टीम हमारे पास है, साथ ही नामचीन न्यूज़ फोटोग्राफर और वीडियो पत्रकारों की टीम है. हमारी कोशिश है कि हम भारत के सबसे उम्दा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बनाएं. हम इस कोशिश में पुरज़ोर लगे हैं.
दिप्रिंट अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही वेतन देता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है- आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.
अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें. आपका प्यार दिप्रिंट के भविष्य को तय करेगा.
शेखर गुप्ता
संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ
