ताज़ातरीन
कोरोना से जूझती मां के लिए बेटे ने वीडियो कॉल पर गाया गाना, डॉक्टर और नर्स हुए इमोशनल
देशभर में कोरोना से कोहराम मचा हुआ है. रोना की इस लहर ने गांवों को भी अपनी चपेट में ले लिया है. हर दिन मन को विचलित करने वाली खबरें सामने आ रही है. हर दिन लाखों कोरोना संक्रमित हो रहे हैं. अस्पतालों में बैड ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मचा हुआ है. कोरोना कहर के बीच एक बेहद ही हृदयविदारक खबर सामने आई है. सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर ने एक पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने लिखा है कि कैसे एक कोरोना संक्रमित को उसके बेटे ने वीडियो कॉल पर गाना सुनाया, जिसे सुनकर वहां मौजूद हर कोई इमोशनल हो गया.
Publisher: News Nation TV
