कोरोना का ट्रेंड: 10 राज्यों में 70% से अधिक केस, राजस्थान के 70% और हरियाणा के 38% गांवों तक पहुंचा संक्रमण
कोरोना का ट्रेंड: 10 राज्यों में 70% से अधिक केस, राजस्थान के 70% और हरियाणा के 38% गांवों तक पहुंचा संक्रमण
नई दिल्ली. पिछले 24 घंटे में देश में एक बार फिर 18000 केस बढ़ गए। 3.48 लाख नए केस मिले हैं। इसमें से 3.55 लाख रिकवर भी हुए। लेकिन मौतें जरूरी पिछले दिन की तुलना में बढ़कर 4198 हो गईं। यानी कोरोना संक्रमण का सांप-सीढ़ी के खेल (Snake ladder game) सा ट्रेंड कर रहा है। कोरोना की दूसरी लहर का असर महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश में कम हुआ है, जबकि कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के अलावा राजस्थान की ओर दिखाई देने लगा है।
कोरोना संक्रमण का ताजा घटनाक्रम...
हरियाणा: गृहमंत्री अनिल विज ने कहा-आज की तारीख में कोरोना के जितने मरीज भर्ती हैं उनमें 62% शहर के और 38% गांव के हैं। हमने घर घर जाकर सबका टेस्ट करने के लिए टीमें गठित की हैं।
राजस्थान: बाड़मेर के गांवों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। CMHO डॉ. बी. एल. विश्नोई ने कहा, ''इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा संक्रमण है। 70% पॉजिटिव मामले गांव से आ रहे हैं। गांवों में टीमें बनाकर सर्वे करा रहे हैं। कई गांवों में कंटेंनमेंट जोन घोषित किया गया है।''
- मध्य प्रदेश: जाने-माने जर्नलिस्ट शिव अनुराग पटेरिया का बुधवार सुबह निधन हो गया, उनका इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में इलाज चल रहा था।
महाराष्ट्र, दिल्ली और यूपी की स्थिति में सुधार
कुछ समय पहले तक महाराष्ट्र, दिल्ली और यूपी की स्थिति संक्रमण को लेकर बेहद खराब थी, लेकिन अब यहां केस कम हो रहे हैं और रिकवरी बढ़ रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 30,75,83,991 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 19,83,804 सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,52,35,991 हो गया है।
टॉप-10 संक्रमित राज्यों की स्थिति
सोर्स-covid19india.org
भारत दुनिया में दूसरा सबसे अधिक संक्रमित, जबकि मौतों के मामले में तीसरा देश
अगर दुनिया की बात करें, तो भारत संक्रमण के मामले में दूसरा देश बना हुआ है। भारत मे अब तक 2,33,40,426 केस आ चुके हैं। इस समय 36,99,661 एक्टिव केस हैं। अब तक 1,93,76,650 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,54,225 लोगों की मौत हो चुकी है। अगर मौतों का आंकड़ा देखें, तो पहले नंबर पर अमेरिका है। यहां अब तक 33,550,115 केस आ चुके हैं, जबकि 596,946 लोगों की मौत हो चुकी है। तीसरे नंबर पर ब्राजील है। यहां अब तक 5,285,048 केस आ चुके हैं और 425,711 लोगों की मौत हो चुकी है। चौथे नंबर पर मैक्सिको है। यहां अब तक 2,368,393 केस आ चुके हैं और 219,323 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पांचवें नंबर पर यूके है। यहां अब तक 4,439,691 केस आ चुके हैं, जबकि 127,629 लोगों की मौत हो चुकी है।
pic.twitter.com/wrm0E8V10A
pic.twitter.com/N8bgijvCX7
